वी मार्ट के खिलाफ कर्मचारियो ने खोला मोर्चा, सड़कों पर उतरे

शिवपुरी। शहर के हृदय स्थल माधवचौक पर स्थित वी मार्ट की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ समय पूर्व ही जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन ने आठ फीट की सीमा पर लाल निशान लगाकर वी मार्ट संचालकों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खींच दीं और अब मंगलवार को वी मार्ट के कर्मचारियों ने एकजुट होकर सड़क पर आकर वी मार्ट के स्टोर मैनेजर पर प्रताडि़त करने के आरोप लगाए हैं। 

जानकारी के अनुसार वी मार्ट में लगभग 30 कर्मचारी काम करते हैं जो स्टोर मैनेजर के संरक्षण में कार्य करते हैं। इन कर्मचारियों का आरोप है कि स्टोर मैनेजर विजय सिकरवार हम छोटे कर्मचारियों को आए दिन प्रताडि़त करता है तथा अपशब्दों के साथ-साथ अभद्रता तक पर उतारू हो जाते हैं। 

जब हम कर्मचारी इसका विरोध करते हैं तो हमें नौकरी से निकालने की धमकी भी देते हैं। आज इसी के विरोध में कर्मचारी एकत्रित होकर सड़क पर आ गए हैं अब इस वी मार्ट में स्टोर मैनेजर विजय सिकरवार कार्य करेंगे या हम सभी कर्मचारी।

आरोप लगाने वालों में हैड कैशियर विजय शर्मा, विकास शर्मा, हेमंत शर्मा, विनोद शर्मा, अनिल करसौरिया, सोनू खत्री, संजय करारे, देव सिंह, राजू जाटव, विनोद सोनी, सोनू टेलर, लक्ष्मी तिवारी, बबली, अंकित शर्मा, सनी पचौरी, राजू परिहार, राहुल शर्मा, देवेन्द्र गेचर सहित अन्य कर्मचारीगण शामिल थे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!