सूने घर में लगाई आग सामान जलकर खाक

शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पिछोर कस्बे मेें अज्ञात लोगों ने सूने घर को आग के हवाले कर दिया। जिससे घर में रखा घरग्रहस्थी का सामान खाक हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार पिछोर कस्बे में निवासरत संतोष पुत्र रामदास गुप्ता रक्षाबंधन पर अपने ससुराल गया हुआ था। तभी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सूने घर को निशाना बनाते हुए आग लगा दी। जिससे घर में रखा ग्रहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 436 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।