मिलिए अपने नए कलेक्टर से, आज लिया है चार्ज

शिवपुरी। नवागत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ओ.पी.श्रीवास्तव ने आज जिला शिवपुरी का पदभार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री राजीव दुबे से ग्रहण किया। श्री श्रीवास्तव भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2007 बैच के अधिकारी है और वे शिवपुरी जिले के 42वें कलेक्टर है। 

नवागत कलेक्टर ओ.पी.श्रीवास्तव ने आज अपराह्न में जिला कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान जिला पंचायत के मु य कार्यपालन अधिकारी  एवं अपर कलेक्टर डी.के.मौर्य, अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी  रूपेश उपाध्याय, पोहरी  मुकेश शर्मा, करैरा श्री सी.पी.प्रसाद, कोलारस आर.के.पाण्डे, पिछोर  संजीव जैन, उपजिलाधीश  एस.एल.प्रजापति, जिला कोषालय अधिकारी  एम.एल.नोटियाल आदि उपस्थित थे। 

नए कलेक्टर श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्टर राजीव दुबे से जिले के संबंध में चर्चा की और उन्होंने जिले के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारियों से उनके अनुभाग में संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर दुबे का स्थानांतरण अतिरिक्त सचिव परिवहन के पद पर भोपाल हुआ है। 

ओपी श्रीवास्तव इसके पूर्व नगरीय प्रशासन विभाग के उपसचिव के रूप में पदस्थ थे। श्री श्रीवास्तव पूर्व में नगर निगम जबलपुर एवं नगर निगम खण्डवा में भी आयुक्त के रूप में अपनी सेवाए दे चुके है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!