शिवपुरी में यशोधरा समर्थक बने वरिष्ठ पार्षद

शिवपुरी। नई नगर पालिका के गठन के बाद दो साल से लटकी पड़ी वरिष्ठ पार्षदों के मनोनयन की फाइल भोपाल से ओके हो गई है। इसमें शिवपुरी नगर पालिका के वरिष्ठ पार्षदों के लिए भाजपा नेता अभिषेक शर्मा बट्टे, विक्की भदौरिया, शकुन भदौरिया और श्याम लाल शाक्य का मनोनयन हो गया है। 

इन भाजपा नेताओं के मनोनयन की सूचना नगर पालिका कार्यालय शिवपुरी को भोपाल से मिल चुकी है। मंगलवार को भोपाल से संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास से उप संचालक अशोक शर्मा द्वारा पत्र में इन वरिष्ठ पार्षदों के मनोनयन के बारे में सूचना दी गई है। 

संगठन की बजाए यशोधरा समर्थकों का बोलबाला 
शिवपुरी नगर पालिका में चार वरिष्ठ पार्षदों के मनोनयन में इस बार संगठन नेताओं की बजाय खेल मंत्री और स्थानीय विधायक यशोधरा समर्थकों का बोलबाला रहा है। जिन चारों भाजपा नेताओं का मनोनयन वरिष्ठ पार्षदों के लिए हुआ है उसमें चारों यशोधरा समर्थक हैं। बताया गया है कि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने इस बारे अपनी ओर से कोई नाम नहीं दिए थे। संगठन से नाम न जाने से यशोधरा गुट को इसका फायदा मिला। 

हारने वाले नेताओं को भी बना दिया पार्षद
इन चार वरिष्ठ पार्षदों के मनोनयन में हारने वाले नेताओं को ज्यादा तरजीह दिए जाने पर विवाद भी उठ रहे हैं। शकुन भदौरिया और श्याम लाल शाक्य को भाजपा ने नगर पालिका चुनाव के समय टिकट दिया था लेकिन इन दोनों को हार का मुंह देखना पड़ा था। इसके बाद भी इन दोनों हारे हुए भाजपा नेताओं को पार्टी ने वरिष्ठ पार्षद के रूप में मनोनीत कर दिया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!