20 वर्षीय महिला फांसी पर झूली

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ीचा में एक 20 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर मेें फांसी के फंदे पर झूल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार करैरा के ग्राम खड़ीचा निवासी कैलाशी पत्नि मुकेश पाल बीते रोज अपनी 7 वर्षीय भतीजी रबिता के साथ घर में थी। तभी कैलाशी ने अपने आपको कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी रविता ने खेत पर काम कर रहे अपने पिता बबलू पाल को दी और बताया कि चाची ने घर में फांसी लगा ली है। 

सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंचे और खिडक़ी तोडक़र उसे फांसी के फंदे से उतारा, लेकिन वह मृत हो चुकी थी। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!