ध्रुव शर्मा बने मप्र मीडिया संघ के जिलाध्यक्ष

शिवपुरी। मप्र मीडिया संघ के जिला शिवपुरी अध्यक्ष पद पर युवा पत्रकार धु्रव शर्मा का मनोनयन किया गया है। यह मनोनयन संभागीय अध्यक्ष अभय कोचेटा की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष जयवंत ठाकरे द्वारा किया गया। 

मप्र मीडिया संघ के जिलाध्यक्ष बनने पर धु्रव शर्मा ने वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार जताया एवं अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया, साथ ही संगठन को आश्वस्त किया कि वह पत्रकारों के हितों एवं सुरक्षा के लिए प्रति सतत कार्यरत रहेंगे। धु्रव शर्मा ने शीघ्र ही जिले की कार्यकारिणी घोषित करने की बात कही। धु्रव शर्मा के इस मनोनयन पर अंचल के समस्त पत्रकार साथियों ने बधाईयां दीं हैं। 

बधाई देने वालों में जनसंपर्क अधिकारी अनूप भारतीय, वरिष्ठ पत्रकार प्रेमनारायण नागर, प्रमोद भार्गव, अशोक कोचेटा, अनुपम शुक्ला, संजय बेचैन, आलोक एम. इंदौरिया, विपिन शुक्ला, राकेश शर्मा, दीपेन्द्र चौहान, सैमुअलदास, अशोक अग्रवाल, रंजीत गुप्ता, संजीव बांझल, बृजेश तोमर, उमेश भारद्वाज, अतुल गौड, वीरेन्द्र शर्मा, सत्यम पाठक, राकेश शर्मा, फरमाल अली,  शाकिर अली मामू, परवेज खान, अनुराग जैन, देवू समाधिया, रिंकू जैन, डॉ. एके मिश्रा, लोकेन्द्र सेंगर, असफाक खान, राजू शर्मा, राजू यादव, मुकेश चौधरी, ललित मुदगल, केबी शर्मा लालू शर्मा, केदार सिंह गोलिया, तपन अरोरा, रोहित मिश्रा, अजय शर्मा, वीरेन्द्र चौधरी, केके चौबे, मनोज भार्गव, विकास दण्डौतिया, नरेन्द्र कुशवाह, नरेन्द्र शर्मा, नेपाल बघेल, भूपेन्द्र नामदेव, सतेन्द्र उपाध्याय, इस्लाम शाह, राहुल अष्ठाना, मणीकांत शर्मा, अजमेर सिंह धाकड़, योगेन्द्र जैन, प्रदीप तोमर, माखन सिंह धाकड़, हिरोज खान, सादिक खान, पप्पू सिठेले, संतोष शर्मा, सादिक खान, सुरेन्द्र सिंह कोलारस, देवेन्द्र शर्मा, राहुल शर्मा, राजीव जैन खनियांधाना, आविद खान, शरीफ कुर्रेशी, राजीव गुप्ता, हृदेश पाठक, राहुल रावत, संतोष जैन, राजकुमार यादव बदरवास सहित समस्त अंचल के पत्रकारों ने शुभकामनाएं दीं।