पिछोर में पिता-पुत्र पर 8 लोगों ने घेरकर गोलियां बरसाईं थीं

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्रान्तर्गत बीते रोज हुये गैंगबार में पुलिस ने आठ नाम दर्ज लोगों पर मामला दर्ज किया गया  है। आरोपी फरार बताये जा रहे है।  जानकारी के अनुसार हत्या के मामले में कोट की पेशी से लौट रहे पिता और पुत्र की आठ बाईक सबार लोगों ने बडी बेरहमी से गोलियों से भून दिया था। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

बताया गया है कि वर्ष 2015 में जसबन्त यादव और सियाराम यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिस कारण जसबन्त यादव के ग्रूप ने सियाराम यादव के पक्ष के एक युवक की हत्या कर दी थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था।

 बीते रोज इस मामले में कोर्ट से पेशी पर से लौट रहे पिता और पुत्र जसबन्त सिंह यादव पुत्र विजयराम यादव उम्र 30 वर्ष और विजय पुत्र मन्नालाल यादव उम्र 55 वर्ष निवासी पठसेरा को रास्ते में रोककर सियाराम के पक्ष के आठ लोगों ने गोलियों से भून दिया। 

जिससे विजय और जसबन्त की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने फरियादी अरविन्द सिंह पुत्र इमरत सिंह यादव की रिपोर्ट पर आरोपी सीताराम, नीलेश, सुनील, फूलसिंह, अमोल, बुन्देला, जयइन्द्र सिंह और रामबाबू के खिलाफ धारा 302, 147, 148, 149, 341 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपी फिलहाल फरार बताये जा रहे है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!