आप ने जनसुनवाई में की फर्जी राशनकार्ड की जांच का आग्रह

Updesh Awasthee
शिवपुरी। आम आदमी पार्टी शिवपुरी ने पूर्व में समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर 25 हजार फर्जी राशन कार्डों को संज्ञान में लेते हुए उक्त संर्दभ में जिलाधीश महोदय से जनसुनवाई में आग्रह पत्र सौंपकर फर्जी राशनकार्ड धारकों एवं उनके निर्माताओं पर न्याय संगत कार्यवाही की मांग की है। 

आम आदमी पार्टी के जन आन्दोलन के प्रभारी संयोजक अब्दुल आरिफ के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता भूपेन्द्र विकल, पूरन सेन, विपिन शिवहरे, हिमांशु शर्मा, दीपक शर्मा, रोहित जाटव, गजेन्द्र किरार, किशन अग्रवाल, अमित योगी, राजकुमार त्यागी इत्यादि ने आग्रह पत्र पर हस्ताक्षर कर न्याय संगत कार्यवाही की मांग की है। 

इस मामले में कलेक्टर उचित कार्यवाही का आश्वासन भी आम आदमी पार्टी को दिया है जिस पर शीघ्र ही 25 हजार राशनकार्डों की जांच के आदेश जारी होने की संभावना है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!