5 दिन से नही हुए सूर्य देव प्रकट, बारिश जारी

शिवपुरी। शहर सहित अंचल भर में पिछले पांच दिनों से हो रही लगातार बारिश से मौसम खुशगवार हो गया जिसके चलते लोगों का आकर्षण पर्यटन स्थलों को लेकर बढ़ता चला जा रहा है। कल और आज मिलाकर लगभग 50 मि.मि. बारिश दर्ज की गई। 

बारिश के कारण गर्मी और उमस से भी लोगों को राहत मिली है। वहीं सूखे नलकूपों में भी पानी का स्तर बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में नगर पालिका के छोटे टेंकरों से पानी की सप्लाई भी बंद कर दी है। पिछले पांच दिनों से सूर्य देव की भी दर्शन नहीं हो सके है। 

आज सुबह से ही रिमझिम बारिश जारी है। वहीं रविवार होने के कारण शहर वासी पर्यटन स्थलों की ओर रूख कर रहे हैं। कई दार्शनिक स्थलों पर सैलानी पिकनिक मनाने के लिए पहुंच रहे हैं। भदैया कुण्ड, छत्री, बाणगंगा, भूरा खो, टुण्डा भरखा, पवा, सुल्तानगढ़ फॉल सहित अनेकों स्थानों पर आज बड़ी सं या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। शिवपुरी के मौसम का लुप्त उठाने बाहर से भी सैलानी आए हुए हैं।

लगातार बारिश के कारण मुश्किल में अन्नदाता
मानसून भले ही सीजन में मेहरबान रहा, लेकिन फसलों पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है। दरअसल मानसून की निरंतरता के चलते कई खेतों में सोयाबीन और उड़द, मूंगफली जैसी फसलों के अंकुरण में बाधा बन गई है। ऐसी स्थिति में किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है। किसान अब धूप निकलने के इंतजार में है। 

सोयावीन पर संकट के बादल 
फायदे की फसल समझी जाने वाली सोयावीन पर संकट के बादल छाये हुए हैं। झमाझम बारिश के दौरान किसान ने बोवनी में तेजी दिखाई लेकिन तेज बारिश होने से कई खेतों में सोयाबीन की स्थिति खराब हो गई है। दरअसल एक स्थान पर जहां अंकुरण हुआ है। 

वहीं उससे कुछ दूर सोयाबीन उग रहा है। ऐसे में उपज पर तो असर पड़ेगा ही साथ ही किसानों की लागत भी खराब होने का खतरा बना हुआ है। ज्यादातर किसानों ने तेज बारिश को देखते हुए शुरूआती दौर में ही बोवनी कर दी थी।