मंगलम के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में चुने गए 23 संचालक, अशोक कोचेटा सबसे आगे

शिवपुरी। समाजसेवी संस्था मंगलम के इतिहास में पहली बार हुए संचालक मंडल के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में 34 प्रत्याशियों में से 23 संचालक निर्वाचित घोषित किए गए। सर्वाधिक मतों से वरिष्ठ पत्रकार अशोक कोचेटा विजयी हुए जबकि 23वे संचालक भारी कसमकस के बाद राजू बाथम निर्वाचित घोषित किए गए। 

अशोक कोचेटा को 597 मतों में से सर्वाधिक 447 मत प्राप्त हुए जबकि राजू बाथम 245 मत पाकर संचालक बनने में सफल रहे। जीत के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों का जोशीला स्वागत किया गया और उन्हें ढोल नगाड़ों की धुन पर फूल मालाओं से लाद दिया गया। चुनाव में राकेश गुप्ता, अजय खेमरिया और जिनेश जैन की पैनल में से 23 में से 4 प्रत्याशी विजयी होने में सफल रहे हैं जिनमें सर्वाधिक मत डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता को प्राप्त हुए जिन्हें 419 मत मिले। 

उनके अलावा पैनल के बाहर सफल होने वाले उ मीद्वारों में विष्णु जैमिनी, अरविन्द कुमार जैन, जिनेन्द्र जैन हैंं जबकि पैनल के विजयी उ मीद्वारों के नाम हैं- राकेश गुप्ता, अजय खेमरिया, जिनेश जैन, अशोक कोचेटा, राजीव श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, अमित खण्डेलवाल, सोनिया शर्मा, राजू बाथम, मुकेश गोयल, डॉ. सुरेश गुप्ता, प्रमोद गर्ग, रामशरण अग्रवाल, रामकुमार यादव, हरिओम अग्रवाल, नंदकिशोर राठी, डॉ. गोविन्द सिंह, यशवंत जैन, दीपक गोयल। विजयी उ मीद्वारों में राकेश गुप्ता को 426 मत प्राप्त हुए।

संचालक मंडल के चुनाव हेतु कल मतदान पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुआ था। मतदान में मतदाताओं ने बहुत अच्छी रूचि दर्शाई और 597 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के पश्चात मतपेटियां कोतवाली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीव्ही कैमरे की निगरानी में रखवा दी गई थीं। 

आज सुबह 11 बजे निर्वाचन अधिकारी आरडी शर्मा और उनकी टीम मतपेटियां लेने पहुंचीं। निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना शुरू होने के पूर्व घोषणा की कि जिस मत पत्र पर 23 के स्थान पर अधिक निशान लगे हुए पाए गए उन्हें निरस्त घोषित कर दिया जाएगा। 

कितने मिले मत
1. अशोक कोचेटा 447
2. राकेश गुप्ता 426
3. डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता 419
4. प्रमोद गर्ग 349
5. राजीव श्रीवास्तव 349
6. नंदकिशोर राठी 340
7. अमित खण्डेलवाल 338
8. डॉ. गोविन्द सिंह 338
9. रामशरण अग्रवाल 331
10. अजय खेमरिया 325
11. जिनेश जैन 325
12. डॉ. सुरेशचंद्र गुप्ता 324
13. अरविन्द जैन 291
14. रामकुमार यादव 287
15. मुकेश गोयल 285
16. हरिओम अग्रवाल 285
17. दीपक गोयल 283
18. यशवंत कुमार जैन 278
19. विष्णु कुमार जैमिनी 274
20. सोनिया शर्मा 262
21. जिनेन्द्र कुमार जैन 261
22. विवेक श्रीवास्तव 252
23. राजू बाथम 245
24. राजेश ठाकुर 241
25. राजेश बिहारी पाठक 241
26. जितेन्द्र रघुवंशी 239
27. अभिषेक शर्मा 238
28. रंजीत गुप्ता 216
29. विजय चौकसे 216
30. एसकेएस चौहान 174
31. विष्णु सोनी 132
32. राकेश जैन आमोल 116
33. नरेन्द्र जैन 76
34. महेश श्रीवास्तव 74