शिवपुरी। जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में बीते रोज एक आदिवासी युवक ने जंगल में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार जिले के सतनवाड़ा थाना क्षैत्र के आदिवासी बस्ती में रहने बाले कोमल पुत्र बिस्सू आदिवासी उम्र 40 वर्ष ने सतनवाड़ा के जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे उसकी मौत हो गई है।
बताया गया है कि मृतक की पत्नि ने कुछ दिन पहले इस युवक को छोड़ किसी दूसरे युवक से शादी कर ली है। जिसके कारण युवक काफी सदमें मेंं रहता था और संभवत: युवक ने पत्नि के वियोग में आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।