जडी-बूटी लेने गये युवको पर गिरी बिजली, एक की मौत, तीन घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के गोवर्धन थाना क्षैत्रके धारिया गॉव में जबर्दस्त आंधी तूफान और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक आदिवासी युवक की मौत हो गई है। वही उसके दो साथी आकाशीय बिजली से बुरी तरह से झुलस गये है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज धोरिया निवासी रामलखन आदिवासी पुत्र कोमल आदिवासी उम्र 25 वर्ष अपने साथी घनश्याम आदिवासी,शिवचरण और नारायण आदिवासी के साथ जंगल में जड़ी-बूटी लेने गये हुए थे। तभी अचानक तेज गडगडाहट के साथ बारिश प्रारंभ हो गई। तभी जोरदार आवाज के साथ बिजली गिरी जिससे रामलखन आदिवासी की मौके पर ही मौत हो गई। 

जबकि उसके पीछे चल रहे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल घनश्याम ने बताया कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ मानो किसी ने उन्हें करंट लगा दिया हो। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैराड़ में भर्ती कराया गया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!