शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के भदेरा निवासी एक महिला ने बैराड़ थाने में अपने पति पर ही प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पत्नि का आरोप है कि उक्त युवक ने मेरे होते हुए भी अपने मामा की लड़की के साथ संबंध बना रखे है और उसे घर से भगा कर अपने पास रखे हुए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मण शर्मा की पुत्री रेखा की शादी 7 वर्ष पूर्व ऐचवाड़ा निवासी हीरा शास्त्री के साथ बड़ी धूमधाम से हुई थी। कुछ दिनों पूर्व हीरा शास्त्री को अपनी मामा की लडक़ी निवासी गसमानी से प्यार हो गया। प्यार में दोनो जीने मरने की कसम खा चुके तो दोनो ने भाग कर पति-पत्नि के रूप में रहने लगे।
बताया जा रहा है कि इस मामले में पहले भी पोहरी कोर्ट पर पति-पत्नि में जमकर विवाद हुआ था। आज महिला अपने भाई बल्लू के साथ पुलिस थाना बैराड़ में पहुॅची जहॉ पुलिस ने आरोपी पति और सास लीला शास्त्री पर धारा 498ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।