शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षैत्र के बजरिया इलाके में एक होटल संचालक ने होटल पर समौसे लेने आई एक 7 वर्षीय बालिका को तेल की कढ़ाई में फैक दिया जिससे बालिका घायल हो गई । बालिका को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार जिले के देहात थाना क्षैत्र के बजरिया मौहल्ले में निवासरत राधिका पुत्री कप्तान बेडिय़ा उम्र 07 वर्ष अपने घर के पास स्थिति अशोक अग्रवाल के होटल पर समौसे लेने गई थी। तभी बालिका ने समौसे को छूकर देख लिया जिस पर से होटल संचालक को गुस्सा आ गया और बालिका को उठाकर गर्म तेल की कढ़ाई में ढक्का दे दिया जिससें बालिका बुरी तरह से झुलस गई। पुलिस ने आरोपी अशोक अग्रवाल निवासी बजरिया के खिलाफ धारा 337,338 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।