दहेज के लिए पति करता था रेखा को परेशान, इस कारण झूली फॉसी पर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में एक 19 वर्षीय महिला द्वारा अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया था। जिस पर जॉच के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 304बी,498ए ताहि 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विदित हो कि 21 मई को रेखा पत्नि गोंविद सिंह लोधी निवासी देवरी ने अपने ही घर में फांसी लगा ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना मे ले लिया था। जिस पर जॉच में सामने आया कि रेखा को उसका पति गोबिंद सिंह दहेज के लिए मारपीट कर प्रताणित करता था। जिसके चलते रेखा ने आत्मघाती कदम उठाया था। 

पुलिस ने मर्ग जॉच के बाद आरोपी पति गोंबिद के खिलाफ धारा 304बी,498ए ताहि 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!