ससुराल बालों से तंग संयोगिता पहुॅची थाने, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के 18 वटालियन के पास रहने वाले एक शर्मा परिवार के सदस्यों ने बहू को दहेज के लिए इतना प्रताडि़त कर दिया कि उसने थाने की चौखट पर पहुंचकर अपने पति, ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करा दिया। 

जानकारी के अनुसार पीडि़त संयोगिता शर्मा का विवाह 28 नव बर 2012 को आरोपी कृष्णकांत शर्मा के साथ बड़ी धूमधाम से हुआ था। उस समय पीडि़ता के पिता ने अपनी पुत्री को खूब दान दहेज देकर विदा किया लेकिन विवाह के कुछ समय पश्चात ही आरोपियों के मन में दहेज के प्रति लालसा जाग उठी और आरोपी कृष्णकांत ने अपने पिता रामनिवास शर्मा और बड़े भाई रमाकांत के साथ मिलकर संयोगिता को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। 

आरोपीगण उसे दहेज लाने के लिए मजबूर करते और उसकी मारपीट भी करते। यह सिलसिला पिछले ल बे समय से चला आ रहा था। कई बार पीडि़ता के मायके पक्ष ने आरोपियों को समझाने की कोशिश की लेकिन आरोपी नहीं माने और उन्होंने संयोगिता को प्रताडि़त करना जारी रखा जिससे तंग आकर वह थाने पहुंची और तीनों के खिलाफ शिकायत कर दी। 

पुलिस ने आरोपी कृष्णकांत, रामनिवास और रमकांत के खिलाफ धारा 498 ए 323 सहित 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!