शिवपुरी। रन्नौद कस्बे में कल एक बस चालक से रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने गांव के दो युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपीगण चालक को पिछले काफी दिनों से परेशान कर रहे थे और उससे शराब पीने के लिए रूपया मांगते थे।
जानकारी के अनुसार भगवान लाल कुशवाह पुत्र ओमकारलाल बस चालक है। वह प्रतिदिन यात्रियों को लेकर रन्नौद पहुंचता था। जहां कस्बे में रहने वाले आरोपी भीकम और रक्षय गुर्जर उससे शराब के लिए 200 रूपए प्रतिदिन के हिसाब पैसे मांगते थे और उससे कहते थे कि अगर उसे इस क्षेत्र में बस चलानी है तो वह उन्हें रूपए देता रहे यह सिलसिला पिछले कई दिनों से चल रहा था।
आरोपियों ने जब अति कर दी तो पीडि़त चालक ने थाने पहुंचकर अपनी शिकायत कर दी। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 327, 294, 506 बी, 323, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर एक आरोपी भीकम को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया। जबकि दूसरे आरोपी की गिर तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।