शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के ईसरी रेलवे ब्रिज पर बिगत रात्रि एक अज्ञात युवक का शव दो हिस्सों में कटा हुआ मिला। जिसकी जानकारी रेलवे के गैंगमैन ने पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं और युवक की शिनाख्ती के प्रयास में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार रात्रि करीब एक बजे रेलवे के गैंगमैन सुदामा पुत्र जुराऊ जाटव निवासी ललितपुर को बदरवास रेेलवे ब्रिज पर एक युवक का शव दो टुकड़ों में पड़ा हुआ था। जिस स्थिति में शव था उससे लग रहा था कि युवक किसी ट्रेन की चपेट में गया है और उसके ऊपर से ट्रेन गुजर गई है। जिसकी सूचना उसने तुरंत बदरवास थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और कल उसका पीएम कराया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।