शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम बामौर में रहने वाले एक नाबालिग बालिका को अमोला का एक आरोपी शादी का झांसा देकर उसे घर से भगा ले गया। इसकी शिकायत अपहृता के परिजनों ने थाने में दर्ज करा दी हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363, 366 सहित 7/8 पीसीएसओ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बामौर में रहने वाली 17 वर्षीय बालिका 3 जून को रात्रि में अपने घर पर जहां आरोपी सुरेश रजक निवासी सिरसौद अमोला वहां पहुंचा और उसने बालिका को शादी का झांसा देकर उसे घर से भगा ले गया।
कल सुबह जब बालिका के परिजन जागे और उन्होंने बालिका को गायब पाया तो उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा तो थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।