शिवपुरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज स्थानीय चिंताहरण मंदिर पर वैदिक संस्थान और शहर की समाजसेवी संस्था पब्लिक पार्लियामेंट द्वारा पर्यावरण शुद्धि के लिए वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके प्रथम सत्र में 101 लोगों ने आहुतियां दी। वहीं दूसरा सत्र आज शाम को 4:30 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें शहरवासी आहुतियां देंगे।
सुबह 7:15 पर यज्ञ आचार्य योगेश शर्मा वैदिक द्वारा यज्ञ प्रारंभ कराया गया। जो सुबह 11:20 मिनिट तक चला इस दौरान वैदिक मंत्रों के साथ प्रदूषण को रोकने वाली सामग्री और जड़ी बूटियों से आहुतियां दी गई।
संस्थान के आर्चाय का मानना है कि यज्ञ में जो सामग्री उपयोग की जा रही है। उससे पर्यावरण की शुद्धि निश्चित है। दूसरा सत्र शाम 4:30 बजे यज्ञ स्थल पर प्रारंभ होगा। जहां आहुतियां दी जाएगी। यज्ञ 7:15 बजे तक चलेगा। विदित हो कि वैदिक संस्थान द्वारा वैदिक यज्ञ घर-घर किए जा रहे हैं। जिससे पर्यावरण के साथ-साथ घर का माहौल भी शुद्ध होता है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।