शिवपुरी। विगत दिवस शहर में चर्चित किन्नर डकैती कांड पुलिस ने लगभग ट्रेस कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस कांड के सभी आरोपी पुलिस की पकड़ में है, इस डकैती में शहर के एक पाईप व्यापारी का भी हाथ बताया जा रहा है।
सूत्र यहां तक बताते हैं कि भोपाल से एक शिवपुरी के पाईप और पंप सेट व्यापारी के पुत्र को पुलिस ने पकड़ लिया है और अपुष्ट खबरों के अनुसार उक्त आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है तथा पुलिस को यह जानकारी दी है कि उक्त अपराध में उसके साथ सहयोगी कौन-कौन है, लेकिन पुलिस ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 मई की रात्रि को ममता किन्नर के घर में घुसकर लगभग 1 करोड़ रूपए की लूट की बारदात को अंजाम दिया गया। बारदात के समय ममता किन्नर तीर्थ यात्रा पर गई हुई थी और घर में बयोवृद्ध पति-पत्नि रखवाली के लिए मौजूद थे।
बताया जाता है कि लुटेरों ने उनके साथ भी मारपीट की। ममता किन्नर ने बताया कि लूटेरे उसके घर से 75 लाख रूपए मूल्य का तीन किलो सोना, 6 किलो चांदी के आभूषण और लगभग 22 लाख रूपए ले गए। लेकिन सूत्र बताते हैं कि पुलिस मुखबिर की सूचना पर इस मामले का पटाक्षेप करने की स्थिति में है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।