शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली एक 15 वर्षीय बालिका विगत दिवस अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई। जिसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने थाने पहुंचकर उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून को सुबह 9 बजे हाउसिंग बोर्ड में रहने वाली एक 15 वर्षीय बालिका घर से खेलने की कहकर निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा और कल परिजन थाने पहुंचे जहां उन्होंने बालिका के गायब होने की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस सूत्रों की मानें तो उक्त बालिका अपने पिता से काफी परेशान है और इससे पूर्व भी बालिका दो बार घर से जा चुकी है। पुलिस इस बिन्दु पर जांच कर रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।