नपा अधिकारियों ने अपने सेवानिवृत्त कर्मचारी का किया बचाव

Updesh Awasthee
0


शिवपुरी। ठण्डी सडक़ पर अतिक्रमण हटाने के दौरान नायब तहसीलदार सुनील प्रभास और नगर पालिका अधिकारी आमने-सामने आ गए। अभियान के दौरान जब नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारी मदनलाल शर्मा का अतिक्रमण हटाने की नौबत आई तो उपयंत्री आरडी शर्मा मौके से ही गायब हो गए। उन्हें कई बार मोबाइल किया गया जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया। 

नगर पालिका अधिकारी नायब तहसीलदार को मदनलाल शर्मा के अतिक्रमण के बारे में बदल-बदल कर बयान दे रहे थे। आरडी शर्मा के गायब होने के कारण यह पता नहीं चल रहा था कि मदनलाल का कितना अतिक्रमण हटाना है। यहां तक कि मकान पर अतिक्रमण के बारे में लिखी इबारत भी गायब थी। 

नायब तहसीलदार सुनील प्रभास समझ गए कि नगर पालिका अधिकारी अपने सेवानिवृत्त कर्मचारी का बचाव कर रहे हैं। यह शक तब और गहरा हुआ जब कुछ कर्मचारियों ने कहा कि उनका जीना अतिक्रमण में नहीं आता। इस पर मु य नगर पालिका अधिकारी रणवीर कुमार ने पूरन कुशवाह से कड़ाई से पूछा कि जीना अतिक्रमण में आता है या नहीं।

 तब श्री कुशवाह ने कहा कि जीना अतिक्रमण में है इसके बाद पुलिस तथा महिला पुलिस भेजकर तीन मंजिला मकान में निवासरत लोगों को सचेत किया गया और फिर जीने को हिटैची की सहायता से ढहा दिया गया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!