हाय री गर्मी: पानी पीने गई मोर कुएॅ में गिरी, रैस्स्क्यू कर निकाला बाहर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के बैराड़ नगर परिषद क्षेत्र के पुराने बैराड गाँव में शनिवार की दोपहर प्यास से व्याकुल राष्ट्रीय पक्षी मोर पानी पीने के दौरान कुएॅ में गिर गई जिससे मोर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार ग्रामीण कल्याण व्यास के सूखे कुएँ में पानी की तलाश में एक मोर ने छलाँग लगा दी  सूखे कुएॅ के कारण मोर गंभीर रूप से घायल हो गई। 

इस वर्ष सूखे के चलते बैराड नगर के सभी तालाब सूख चुके हैं वहीं अधिकांश कुओं ने बहुत पहले ही सूखकर पानी देना बंद कर दिया है ऐसे में पशु पक्षियों को पानी की तलाश में यहां वहाँ भटकते देखा जा सकता है 


विगत दिवस भी  एक प्यासी गाय प्यास बुझाने के लिए बाग वाले सूखे  कुएँ में गिर पड़ी थी जिसे गाँव के नवयुवक ने रस्सी डाल कर निकाला था आज भी जब गाँव के सूखे कुएँ में मोर के गिरने के बाद फडफाडने की आवाज सुनी तो ग्रामीणों ने वन विभाग के डिप्टी रेंजर जावेद अंसारी मोर को कुएं में गिरने की सूचना दी।

जिस पर से वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँच कर कुएँ में रस्सी डाल कर राष्ट्र्रीय पक्षी मोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया वन विभाग के रैस्क्यू ऑपरेशन में पुराने बैराड गाँव के निवासी महावीर शर्मा ने रस्सी के सहारे कुएँ में उतरकर मोर को सुरक्षित निकालकर उसकी जान बचाई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!