कोलारस। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के राई की पौर रहने वाली महिला के साथ पडौस में रहने बाले युवक ने गाने की तेज आवाज को कम करने को लेकर महिला की कुटाई कर दी। महिला ने इस बात की शिकायत डायल 100 को की पुलिस मामले की जॉच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार कोलारस के पराई की पौर निवासी सुमित्रा कोहली पत्नी देवीचरण कोहली उम्र 30 वर्ष अपने घर में काम कर रही थी। तभी पास में ही रहने बाले मुकेश पुत्र रामजीलाल कुशवाह तेज आवाज के साथ अपने घर पर गाने बजा रहा था।
इस बात का विरोध महिला सुमित्रा ने किया और आवाज कम करने की कहा जो युवक को नागवार गुजरी। जिससे युवक ने महिला सुमित्रा की जमकर कुटाई कर दी। जिससे महिला मौके पर ही बेहोश हो गई। इसकी शिकायत परिजनों ने डायल 100 को की।
पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची 100 डायल ने घायल महिला को कोलारस अस्पताल मे उपचार के लिये पहुंचाया। पुलिस मामले की जॉच में जुट गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।