बाईक सवार ने राहगीर को उड़ाया, मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के बामौरकला थाना क्षैत्र के ग्राम नयागॉव और पिपरा के बीच एक बाईक सबार  युवक ने राहगीर को टक्कर मार दी जिससे राहगीर बुरी तरह ज मी हो गया। जिसे उपचार के लिये खनियाधाना उपस्वास्थ्य केन्द्र पर ले गये जहॉ उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार बीती रात अमोल पुत्र रामप्रसाद रजक उम्र 24 साल निवासी पिपरा नयागॉव से पिपरा की और पैदल जा रहा था। तभी सामने से आ रहे बाईक सवार रामनरेश लोधी निवासी छोटी मुहारी ने तेजी और लापरवाही से बाईक चलाते हुए अमोल को उड़ा दिया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस उपचार के लिए खनियाधाना ने जा रहे थे। तभी रास्ते में अमोल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने फरियादी की रिर्पोट पर आरोपी रामनरेश के खिलाफ धारा 279,337,304ए ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!