शिवपुरी। उज्जैन में आयोजित सिंहस्थ कुंभ महापर्व 2016 में जिला जनसंपर्क कार्यालय शिवपुरी के उपसंचालक अनूप सिंह भारतीय को उज्जैन सिंहस्थ के बाद मेला अधिकारी सिंहस्थ द्वारा सम्मानित किया।
शिवपुरी जिले के जिला जनसंपर्क कार्यालय के उपसंचालक अनूप सिंह भारती को उज्जैन में दत्त अखाड़ा क्षेत्र में मुख्य मीडिया सेंटर उज्जैन के प्रभारी का दायित्व सौपा गया था।
जिस पर श्री भारतीय ने बेहतर रूप से सौंपे गए दायित्वों का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन करने एवं शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों, सिंहस्थ में आयोजित होने वाले गतिविधियों को विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार कर प्रेस को त्वरित जानकारी एवं संदर्भ सामग्री उपलब्ध कराने हेतु मेला अधिकारी सिंहस्थ 2016 उज्जैन श्री अविनाश लवानिया ने सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।