स्व.डॉ.चन्द्रपाल सिंह सिकरवार की पुण्यतिथि 6 जून को

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिक्षा जगत के संत शिरोमणि एवं नियमों व वचनों के कठोर व्रतधारी रहे नि:शुल्क शिक्षा का अलख जगाकर शिक्षाविद् की याति अर्जित करने वाले स्व.डॉ.चन्द्रपाल सिंह सिकरवार की प्रथम पुण्यतिथि कल 6 जून को सागदी के साथ मनाई जाएगी।

शिवपुरी में रहकर नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने वाले स्व. सिकरवार मु यत: मुरैना जिले के ग्राम बागचीनी में 20 अगस्त 1945 को जन्म हुआ था जिन्होंने बाद में अपना पूरा जीवन अपने शिष्यों के लिए शिवपुरी में ही समर्पित कर दिया और बीते एक वर्ष पूर्व 6 जून 2015 डॉ.सिकरवार इस दुनिया से गोलौकवासी हो गए। 

लेकिन उनके आदर्शों और संस्कारों को आज भी उनके शिष्य गुरू ाक्ति की तरह मानते है यही कारण है कि स्व.सिकरवार के देहावसान पश्चात प्रथम पुण्यतिथि का आयोजन समिति द्वारा प्रात: 8 बजे स्थानीय कर्मचारी भवन में अमृतवाणी पाठ के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर नागरिकगण शिक्षाविद् को याद करेंगें। 

इसके अलावा सेवाभावी कार्य भी इस दिन किए जाऐंगें जिसमें स्व.चन्द्रपाल सिंह सिकरवार स्मृति समारोह समिति द्वारा माधवचौक चौराहे के समीप हनुमान मंदिर पर गरीब-निर्धनों की सेवा कर भोजन प्रसादी वितरित की जाएगी। इसके अलावा अन्य आमजन को भी भण्डारा प्रसादी की व्यवस्था समिति द्वारा की गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!