अतिक्रमण का भय: सामने आई सिंधिया स्टैट की मुहर वाली रजिष्ट्रीयां

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिसे समय कोर्ट रोड पर अतिक्रमण हटाया जा रहा था तभी मारबाड़ी भोजनालय के अतिक्रमण को हटाने की सुगबुगाहट थी, हालांकि भोजनालय के मालिक को नगर पालिका ने अभी नोटिस नहीं दिया था, लेकिन दुकान संचालक दहशत में था और वह भवन के स्टेट कालीन दस्तावेज लेकर सीएमओ रणवीर कुमार के पास जा पहुंचा।

उसने सीएमओ को एक नक्शा भी दिखाया जिसमें मारवाड़ी भोजनालय के सामने बाला रास्ता 30 फिट दर्शाया गया था। वहीं 1906 का नक्शा भी था। जिसमें भी वह रास्ता 30 फिट का था। बिल्डिंग के संचालक ने सीएमओ को बताया कि उनके बंशज गोपीलाल वैश्य ने उक्त सर्वे नंबर 683 की भूमि सिंधिया राजवंश के माधवराव सिंधिया प्रथम से क्रय की थी।

जिसके सारे दस्तावेज और नक्शे उनके पास हैं। सारे दस्तावेजों को देखने के पश्चात सीएमओ रणवीर कुमार ने उन्हें आश्वस्त किया कि जो भी कार्यवाही होगी वह बिना दस्तावेजों के निरीक्षण के नहीं होगी। इसलिए वह अपने सारे दस्तावेजों की छाया प्रति नगर पालिका को दें।

उनके साथ ही ठेकेदार विष्णु गोयल ने अपने स्वत्व संबंधी कागजात सीएमओ को दिखाए। उनका कहना था कि उन्होंने सन् 1943 में जमीन बंगले वालों से क्रय की है और उस समय सडक़ जितनी चौड़ी थी आज भी उतनी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!