बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मारौरा में खेतों पर शुक्रवार दोपहर आवारा कुत्तों ने एक जंगली चीतल पर हमला बोलकर घायल कर दिया था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल चीतल को तत्काल चिकित्सालय में भर्र्ती कराया। लेकिन घायल चीतल ने कल रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार पोहरी वन परिक्षेत्र के अंतर्र्गत आने वाले ग्राम मरौरा में आवारा कुत्तों के इस हमले में जंगली चीतल बुरी तरह से घायल हो गया था घायल चीतल की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई सूचना मिलने के बाद तत्काल बैराड सब रेंज के डिप्टी रेंजर जावेद अंसारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे।
घायल चीतल का पशु चिकित्साक से इलाज कराया लेकिन कुत्तों के हमले में बुरी तरह से घायल हुए चीतल ने रात में दम तोड़ दिया सुबह वन विभाग ने वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पशु चिकित्साक से चीतल के शव का पीएम करा कर शव का क्रियाकर्म कर दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।