शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने विगत दिवस अस्पताल चौराहा और पोलोग्राउण्ड के पास स्थित मोबाईल की दुकानों पर छापामार कार्यवाही कर वहां से बड़ी सं या में सिमें और आईडी और फोटो बरामद किए हैं। जिनकी पुलिस जांच करने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को काफी दिनों से सूचना प्राप्त हो रही थी कि शहर में फर्जी सिमों का विक्रय धड़ल्ले से हो रहा है और अपराधी फर्जी सिमें खरीद कर बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
इस सूचना पर पुलिस ने अस्पताल चौराहा, होटल वरूणइन के सामने और पोलो ग्राउण्ड के पास स्थित तीन दुकानों पर छापामार कार्यवाही की जहां से बड़ी सं या में सिमों के साथ-साथ फोटो और आईडी बारामद हुई है। जिनकी सत्यता की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई भी प्रकरण कायम नहीं हुआ है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।