शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षैत्र से 29 अप्रैल को घर से प्रेक्टीकल की कह कर गई एक युवती वापस घर नही लौटी। परिजनों ने करैरा थाने में जाकर युवती की गुमशुदगी तो दर्ज करा दी पर आज तक बालिका का कोई पता नही चला है।
जानकारी के अनुसार करैरा कस्बे में पेट्रोल पंप के सामने निवासरत यशोदा लोधी उम्र 18 वर्ष घर से प्रेक्टीकल की कहकर निकली लेकिन शाम तक नही लौटी तो परिजनों ने करैरा थाने में जाकर गुमसुदगी दर्ज कराई। परिजनों को पता चला की यशोदा गायब नहीं बल्कि उसका अपहरण उपेन्द्र लोधी पुत्र देव सिंह लोधी निवासी ग्राम वालीसा थाना करैरा ने किया है। परिजनों का आरोप है कि उपेन्द्र ने अपने जीजा चांद सिंह के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है।
परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपीयों ने गिरफ्तार न करने के एवज में एक बड़ी रकम थाने में दी है। जिसके चलते पुलिस मामले में कुछ भी करने से परहेज कर रही है। पुलिस आरोपीयों को नामजद होने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नही कर रही है। यह आवेदन यशोदा के पिता मोहर सिंह लोधी ने पुलिस अधीक्षक को जनसुनवाई में दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।