शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम आमखेड़ा में जेठ ने अपनी बहू का हाथ पकड़ कर उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ कर दी। इस बात की रिपोर्ट फरियादिया ने बदरवास थाने में की जिस पर से पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ धारा 354 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी उम्र 30 ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वह अपने घर पर उसारे में अकेली सो रही थी तभी उसके जेठ वीरन यादव निवासी आमखेड़ा ने उसका हाथ पकडक़र उसके साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया और वह चिल्लाई तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।