शिवपुरी। शहर कोतवाली के अंतर्गत आने वाली महल कॉलोनी में स्थित इंण्डेन गैस एजेंसी से बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने ताला चटकाकर उसमें रखे 31 रेग्युलेटर चुरा कर ले गए। इस बात का पता सुबह गैस एजेंसी खोलने पर चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार फरियादी कैलाश पुत्र एमएल उपाध्याय उम्र 45 निवासी विवेकानंदपुरम कॉलोनी ने बताया कि रोजाना की तरह बीते रोज शाम 5 बजे एजेंसी बंद करके अपने घर आ गए थे। तभी रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने एजेंसी के ताला चटका कर अलमारी में रखे 31 गैस रेग्युलेटर चुरा ले गए। जिनकी कीमत लगभग 4500 रूपए बताई गई पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।