शिवपुरी। शिवपुरी में बीते रोज सीवर प्रोजेक्ट के काम के दौरान चैंबर निर्माण में काम कर रहे दो मजदूरों की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के नोटिस के बाद शिवपुरी से लेकर भोपाल तक के अफसर चिंता में आए गए हैं। इस मामले में शिवपुरी प्रशासन छोटे अधिकारियों को बली का बकरा बनाने के मूड में है।
बताया जा रहा है कि दो श्रमिकों की मौत और इनके बचाव के समय घायल अवस्था में घसीटते हुए जो वीडियो सामने आए है उसका आयोग ने गंभीरता से लिया है। मामले में भोपाल से मु य सचिव से लेकर शिवपुरी कलेक्टर राजीव दुबे की भी इस मामले में दिल्ली पेशी हो सकती है।
खबर है कि वरिष्ठ अधिकारी अपने को बचाने के लिए अब पीएचई सहित नपा के एक दो अफसरों पर गाज गिरा सकते हैं। आयोग के नोटिस के बाद इसका जवाब तैयार किया जा रहा है साथ ही जिन एक दो निचले अफसरों पर कार्रवाई हो सकती है वह आज या कल होने के आसार हंै। वरिष्ठ अधिकारी अपने को बचाने के लिए छोटे अफसरों पर गाज गिरा रहे हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।