शिवपुरी। पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण को साफ एवं स्वच्छ रखने के उद्देश्य से समाजसेवी संस्था सेव ह्यूमिनिटी के सदस्यों द्वारा शहर के माधवचौक चौराहे सहित आसपास के मार्गों पर हाथ ठेला, चाय स्टाल सहित नागरिकों को समझाइश दी।
जानकारी के अनुसार रविवार को सेव ह्यूमिनिटी के सदस्य एकत्रित होकर माधवचौक चौराहे पर पहुंचकर चौराहे के आसपास के मार्गों पर फैले कचरे को इकट्ठा कर कचरेदान में डाला। इसके बाद एक जागरुकता मार्च निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। संस्था के सदस्यों द्वारा चौराहे पर लगने वाले चाट ठेले संचालक, चाय की स्टाल संचालक सहित अन्य दुकानदारों को स्वच्छता बनाये रखने के लिए समझाइश दी।
सदस्यों ने बताया कि अपने अनुपयोगी सामग्री को केवल कचरेदान में ही डालें और आपसे पास आने वाले ग्राहकों को भी सफाई के बारे में बतायें और उनके द्वारा उपयोग करने के बाद चाय के डिस्पोजल, प्लेट, दोने आदि सामग्री कचरेदान में ही डलवायें जिससे आसपास गंदगी नहीं फैलेगी और वातावरण स्वच्छ बना रहेगा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।