शिवपुरी। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और शिवपुरी गैस एंजेसी के मालिक और कत्था मिल ने मैनेजर अनिल कुमार धीर ने आज सुबह शिवपुरी में ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार अनिल कुमार धीर उम्र 60 वर्ष पिछले15 दिन से स्वास्थ्य खराब था। जिन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले गये थे। कल ही डॉक्टरों ने उन्हें हॉस्पीटल से डिस्चार्ज किया था। आज सुबह 4 बजे श्री धीर ने अंतिम संास ली।
बताया गया है कि श्री धीर अपने पीछे भरा-पूरा परिवार दो बेटे बहु सहित नाति छोड गये है। श्री धीर का निवास कत्थामिल में ही है। आज शाम 4 बजे कत्थामिल परिसर में ही उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।