ईद पर खरीददारी करने आई महिला के 15 हजार उडायें

शिवपुरी। शहर में इस समय चोरों ने आतंक का माहौल निर्मित कर दिया है। आज सरेआम दिन दहाड़े ईद की खरीददारी करने आई इक महिला को अज्ञात महिला चोर ने निशाना बनाते हुए बैग से 15 हजार रूपये और सोने के टॉप्स पार कर दिये। महिला ने उक्त बात की शिकायत आवेदन के माध्यम से कोतवाली पुलिस को दी जहॉ पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले को खंगालने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के अनुसार रूकसार बेगम उम्र 32 वर्ष निवासी करैरा आज दोपहर ईद की खरीददारी करनेेे सदर बाजार स्थित कपड़े की दुकान पर कपड़े खरीदने आई हुई थी तभी किसी अज्ञात महिला चोर ने महिला को निशाना बनाते हुए बैग से रूपये पार कर दिये। यह घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। हालाकि पुलिस ने इस मामले मेें कुछ भी कहने से परेज कर रही है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!