सत्संग सुनने से सुधरता मानव का जीवन: साध्वी अ बालिका

शिवपुरी। मानव उत्थान सेवा समिति बैराड द्वारा अग्रवाल धर्मशाला पर आयोजित तीन दिवसीय सत्संग शिविर में सदगुरू सतपाल महाराज की शिष्या साध्वी अ बालिका ने कहा ईश्वर ने इस सृष्टि का निर्माण किया और मनुष्य को सब कुछ दिया है। लेकिन वह उसका उपयोग सही ढंग से नहीं कर पाता है। यही कारण है कि वह जीवन भर दुखी रहता है। उसके दुख की वजह भौतिक साधनों की कमी नहीं है। बल्कि स्वभाव है।

दुख का एक और कारण मनुष्य का पूर्व जन्म के बारे में  सोचना है। मनुष्य अपने दुखों को पिछले जन्म का दोष देता है। लेकिन ऐसा नहीं है। मनुष्य का स्वभाव सत्संग सुनने से सुधर सकता है। मनुष्य सत्संग सिर्फ  सुने ही नहीं बल्कि उसका महत्व समझे। राम कथा को भावपूर्वक सुनने से इसका सकारात्मक असर होता है। कथा मन को निर्मल कर देती है।

इससे पूर्व सुबह के समय नगर के मु य बाजार से सद्भावना यात्रा निकाली गई जिसका नगर वासियों द्वारा जगह.जगह स्वागत किया गया मानव उत्थान सेवा समिति के सदस्य धर्मेन्द्र सिंह यादव थाना प्रभारी बैराड़ डॉ तुलाराम यादव,कमलेश तिवारी,धीरज व्यास आदि ने बताया कि स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला पर आयोजित तीन दिवसीय सत्संग एवं रामकथा में साध्वी अ बालिका साध्वी दयामति संत वीतरागानंद एवं  अन्य संत महात्माओं के प्रवचन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे  से 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!