छुट्टी मनाने घर गये टीचर के घर चोरो का धावा, सोना-चॉदी पार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र के जाधव सागर रोड़ पर किराये के मकान में रह रहे एक शिक्षक के सूने कमरे को निशाना बनाते हुए चोरो ने सोने-चॉदी के जेवर सहित 40 हजार रूपसे का माल पार कर दिया। जानकारी के अनुसार जिले के देहात थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ निवासी सुशील पुत्र सिलाश तिर्की उम्र 42 वर्ष मुन्नवर खॉन के मकान में किराये से रहे रहा था। 

कुछ दिनों पहले सुशील अपने घर छत्तीसगढ़ चला गया था। तभी अज्ञात आरोपीयों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए घर में रखे सोने -चॉदी के जेवर सहित 40 हजार रूपये का माल पार कर दिया। पुलिस मामले की जॉच में जुट गई है।

बताया गया है टीचर सुशील जिले के सुरवाया के सरकारी स्कूल में पदस्थ है और काफी दिनों से मुन्नवर के मकान में किराये से रह रहे थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457,380 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!