शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के ढिग़वास गॉव में अपने मायके में आई एक दलित महिला से गॉव के दबंगों ने जंगल में ले जा कर सामुहिक बलात्कार कर दिया। पुलिस मामले की जॉच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार जिले के नरवर थाना क्षेत्र के ढिगवास गॉव की रीना की शादी कैट घाटी गॉव में हुई थी। कुछ दिनो पहले अपने गॉव आई रीना परिवर्तित नाम को गॉव के ही दो दंबग रावत ओमप्रकाश और अर्जुन महिला का अपहरण कर जंगल में ले गये और महिला के साथ बारी बारी से बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। पीडित महिला ने इस बात की शिकायत नरवर थाने में की। जहॉ पुलिस ने गॉव के दवंग औमप्रकाश और अर्जुन के खिलाफ धारा 366, 376, 376डी ताहि 3(2)5 एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।