शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के नरवर कस्बे में निवासरत एक युवक ने जहर खाकर अत्महत्या का प्रयास करने बाले युवक पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नरवर कस्बे में रहने बाले धर्मेन्द्र जाटव पुत्र नारायण जाटव शराब पीने का आदि है और आये दिन शराब पीकर अपनी पत्नि, माता-पिता के साथ मारपीट कर उन्हें प्रताणित करता था। कल शाम को धर्मेन्द्र ने शराब पीकर माता-पिता के साथ मारपीट करते हुए आत्महत्या के उदेश्य से घर में रखी सल्फास की गोलिया खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
इस बात की शिकायत युवक के पिता नारायण पुत्र मोतीलाल जाटव ने नरवर थाने में दर्ज कराई। जहॉ पुलिस ने आरोपी पुत्र धर्मेन्द्र के खिलाफ धारा 309 ताहि व वरिष्ठ नागरिक संरक्षण अधिनियम की धारा 24 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।