शिवपुरी। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर क्षेत्र से कल शाम एक 10 वर्षीय बालक का अज्ञात लोगो ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी अतुल पुत्र भगवानदास आदिवासी उम्र 10 वर्ष अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी खेलते-खेलते अतुल कही गायब हो गया। परिजनो के काफी तलाश के बाद अतुल नही मिला तो परिजन कोतवाली पहुॅचें। जहॉ फरियादी शशि की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ धारा 363 का मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।