शिवपुरी। जिले के कोलारस तहसील अंतर्गत आने वाले कोलारस-लुकवासा और बदरवास हाईवे पर अपनी दुकान और घर बनाये बैठे अतिक्रमणकारियों को तीखी नोकझोंक के बाद प्रशासन ने खदेड़ दिया। इसमें कई जगह प्रशासन को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से कोलारस तहसील अंतर्गत हाईवे पर अतिक्रमण जमाये बैठे लोगों को प्रशासन द्वारा लगातार चेतावनी दी जा रही थी इसके बावजूद भी अतिक्रामक नहीं चेते और आज प्रशासन स त कदम उठाते हुए टीम के साथ एडीएम आरके पाण्डेय मौके पर पहुंचे। पहले लोगों को स्वतं ही अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया उसे थ्री डी की मदद से तहस-नहस कर दिया, हालांकि इस प्रशासन द्वारा इसे हटाने में स्थानीय लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। जब थ्रीडी दरगाह के पास पहुंची तो कुछ मुस्लिम युवकों ने इसका विरोध, लेकिन प्रशासन के आगे किसी की नहीं चली और अतिक्रमणकारियों को खदेड़ दिया गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।