अध्यापकों ने किया छठवें वेतनमान के गणना पत्रक का विरोध

0
शिवपुरी। समस्त अध्यापक जगत के लिये बहुप्रतीक्षित छठवें वेतनमान का गणना पत्रक सरकार द्वारा गत दिवस जारी कर दिया गया है बिसंगतियों से भरे इस गणना पत्रक का पूरे प्रदेश में अध्यापकों ने बहिष्कार किया है। 

संयुक्त मोर्चा अध्यापक संघ बिसंगतियों से भरे इस आधे अधूरे आदेष की आज होली जलाएगा। अध्यापक संवर्ग के अनुसार इस आदेश में न ही समान वेतन है न ही छठवां वेतनमान।

संयुक्त मोर्चा अध्यापक संघ की ओर से धर्मेन्द्र रघुवंशी, राजकुमार सरैया, स्नेह रघुवंशी, गोविन्द अवस्थी, धर्मेन्द्र जैन, संजय भार्गव व प्रदीप अवस्थी ने संयुक्त रूप बताया कि बिसंगतियों से भरे इस छठवें वेतनमान के गणना पत्रक के आदेशों को कतई स्वीकार्य नही किया जायेगा। 

बिसंगतियों से भरे इस आदेश को जारी कर अध्यापकों के साथ छलावा किया गया है। प्रथम दृष्टया यह आदेश अस्पष्ट व अपूर्ण है। इसमे न ही समान वेतन है न ही छठवां वेतनमान। आज संयुक्त मोर्चा अध्यापक संघ दोपहर बारह बजे डीईओ कार्यालय के सामने बिसंगतियों से भरे इस गणना पत्रक की होली जलाकर अपना बिरोध प्रकट कर करेगा। 

जारी आदेशों मे यह हैं बिसंगतिया 
अध्ययन से स्पष्ट है कि सहायक अध्यापक का न्यूनतम वेतनमान 7440 ग्रेड पे 2400 से प्रांरभ होना चाहिये था तथा वरिष्ठ अध्यापक का न्यूनतम वेतनमान 10230 ग्रेड पे 3660 से प्रांरभ होना चाहिये था ऐसा नही किया गया है।  

इस आदेष में सेवा अवधि की गणना 01 अप्रैल 2007 से की गई है इससे पूर्व 1998, 2001 व 2003 में नियुक्त अध्यापक संवर्ग के लिये अतिरिक्त कोई वेतनवृद्वि का उल्लेख नही किया गया है। पदोन्नति में सेवा अवधि की गणना पदोन्नति दिनांक से किये जाने पर पदोन्नति प्राप्त अध्यापकों को भारी नुकसान होने की संभावना है। 

तथा क्रमोन्नति प्राप्त अध्यापकों के लिये कोई वेतनमान नही बनाया गया है। केवल वित्त विभाग के पदोन्नति, क्रमोन्नति के पूर्व के आदेशों  का हबाला देकर पालन करने की बात कही गई है। अभी भी वेतन निर्धारण पत्रक जारी नही किया गया है जो सेवा पुस्तिका में लगेगा व वरिष्ठ कार्यालय जायेगा। 

संयुक्त मोर्चा अध्यापक संघ बिरोध स्वरूप आज डीईओ कार्यालय के सामने आदेशों की होली जलाएगा जिसमें अध्यापकों से अधिक से अधिक सं या में शामिल होने की अपील की गई है अपील करने बालों में अरविन्द सरैया, रामकृष्ण रघुवंशी, भाई राजा करारे, बंदना शर्मा, तनुजा गर्ग, रिजबाना खांन, बीना गोलिया, प्रतिभा गंधर्व, राजबिहारी शर्मा, सुनील वर्मा, यादवेन्द्र चौधरी, बृजेन्द्र भार्गव, आरडी गुप्ता, लक्ष्मी नारायण कुषवाह, प्रदीप नरवरिया, मनमोहन जाटव, जिर्तेन्द्र शर्मा, अविनाष शर्मा, महावीर मुदगल, महेन्द्र करारे आदि शामिल हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!