बैराड़ नगर को मिली फायर बिग्रेड और वैक्यूम एम्पीटियर मशीन की सौगात

0
शिवपुरी।  पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने नगर पंचायत बैराढ़ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नगरवासियों को सौगात देते हुए नवीन फायर बिग्रेड एवं वैक्यूम ए पीटियर का विधिवत पूजन कर हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। 

विदित है कि बैराड़ सहित आसपास के एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण जनता आगजनी की घटना से निपटने के लिए जिला मु यालय पर मौजूद फायर बिग्रेड के भरोसे थी। नगर परिषद द्वारा 16 लाख 64 हजार रूपये की लागत से नई फायर बिग्रेड क्रय की गयी है। 

नई फायर बिग्रेड आ जाने से बैराढ़ व आसपास के क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं पर जल्दी काबू पा लिया जावेगा। इसके साथ ही सीवर के गड्डों की सफाई हेतु नगर परिषद द्वारा 4 लाख 30 हजार की लागत से नया वैक्यूम ए पीटियर (मड पंप) भी क्रय किया गया है नगरवासियों को इसका लाभ मिलेगा। 

इस अवसर पर नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला दौलतसिंह रावत, उपाध्यक्ष हर्षवर्धन व्यास, सीएमओं कमलकिशोर शिवहरे, विधायक प्रतिनिधि नरोत्तम रावत, जनपद में विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण रावत, नगर परिषद बैराड़ में विधायक देवेन्द्र गुप्ता, डॉ. तुलाराम यादव, डॉ. जनवेद वर्मा, मुन्ना रावत कैमई, पूर्व सरपंच दौलतसिंह रावत, धीरा रावत, पार्षद नीरज गर्ग, राजीव सिंघल, राकेश गोयल, पवन शर्मा, संजय गुप्ता, ेभगवती सिंघल, नासिर खॉन, आदि लोग उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!