आरोपी ने छोटी बहन को खटिया से उठाया और बडी बहन के साथ...

0
शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बादली में बीती रात्रि में एक युवक ने घर के बाहर सो रही बालिका के साथ छेड़छाड़ कर दी बालिका के चिल्लाने के बाद आरोपी वहां से भाग गया जिसकी शिकायत पीडि़त बालिका ने थाने में दर्ज करा दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 354, 506बी सहित 3 (1)11 एससी एसटी एक्ट, पीसीएसओ एक्ट 2012 की धारा 8 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय बालिका अपने छोटे भाई और बहिन के साथ माता-पिता की अनुपस्थिति में घर के बाहर सो रही ह थी रात्रि करीब डेढ़ बजे आरोपी जसपाल पुत्र अमरसिंह यादव वहां आया और उसने बालिका के साथ सो रही उसकी छोटी बहिन को वहां से उठाकर दूसरी खटिया पर सुला दिया।

और खुद बालिका के पास आकर सो गया जहां आरोपी ने बालिका के साथ अश£ील हरकतें शुरू कर दीं। तभी बालिका जाग गई और बालिका ने शोर मचा दिया यह देख आरोपी बालिका को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!