शिवपुरी। नरवर कस्बे में रहने वाली महिला कुसुम लक्षकार ने अपने पति पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए उसे चरित्रहीन बताया। महिला की शिकायत पर नरवर पुलिस ने आरोपी अखिलेश लक्षकार के विरूद्ध भादवि की धारा 498ए और 323 का मामला दर्ज कर लिया है।
महिला ने थाने में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति उसे आए दिन दहेज के लिए प्रताडि़त करता है। दहेज की मांग कर वह उसे छोडऩा चाहता है, क्योंकि उसके पति के अनेक महिलाओं से अवैध संबंध हैं और वह उससे पीछा छुड़ाना चाहता है इसी कारण उसकी मारपीट की जाती है।
महिला के अनुसार दो वर्ष पहले भी उसने अपने पति के विरूद्ध मामला दर्ज कराया था, लेकिन इसके बाद आरोपी ने उसे अपनाकर राजीनामा कर लिया था, लेकिन अब उसके पति की हरकतें पहले जैसी ही जारी हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।