शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के जिमावरा गॉव में के निवासी चकराना में अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी गॉव का ही एक आरोपी दुकान पर आ गया और दुकानदार से पैसे की मॉग करने लगा। जब दुकानदार ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने अपनी अधीया से दो फायर कर दिये। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिर तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दिनारा थाना क्षेत्र के जिमावरा गॉव के रहीस पुत्र मलखान यादव की दुकान चकराना में स्थित है। रहीस बीते रोज अपनी दुकान पर बैठा हुआ तभी गॉव का ही आरोपी नत्थाराम आ गया और पैसे की मॉग करने लगा। जब रहीस ने मना किया तो आरोपी गाली-गलौच करते हुए अपनी अधिया से दो फायर ठोक दिये।
जिसकी शिकायत दिनारा पुलिस को की पुलिस ने आरोपी नत्थाराम के खिलाफ धारा 294,327,506 336 ताहि के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिर तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी से पुलिस ने अधिया,दो जिन्दा राउन्ड और तीन खाली खोखे बरामद कर लिए है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।