शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के कठेंगरा गॉव की एक नाबालिग बालिका को गॉव के ही जीजा साले मिलकर भगा कर ले गये पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार जिले के नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम कठेंगरा निवासी रानी पुत्री प्रेमराम कुशवाह दोपहर के समय खाना खाकर अपने घर में नीचे सो रहें थे। रानी ऊपर के कमरे में सो रही थी तभी अचानक युवती घर से बिना वताये गायव हो गई।
परिजनों ने बहुत खोजने के बाद थी बालिका नही मिली तो पुलिस थाने में पहुॅच कर शिकायत दर्ज कराई जहॉ पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
बताया गया है कि उक्त बालिका का निजामपुर निवासी पूरन कुशवाह के साथ प्रेम प्रंसग चल रहा था। जिसके चलते जीजा लाखन कुशवाह और पूरन कुशवाह बालिका को भगा कर ले गये है। यह दोनो युवक भी उसी दिन से फरार बताये जा रहे है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।